उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धिकारी/कर्मचारीगण को दिलाई शपथ प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने हेतु किया गया जागरूक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धिकारी/कर्मचारीगण को दिलाई शपथ प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने हेतु किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन औरैया में अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई तथा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा हेतु बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन, अशोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे । तथा जनपद के समस्त थानों पर थाना प्रभारीयों द्वारा शपथ दिलाई गयी ।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!