उत्तर प्रदेश औरैया सहेली महिला मंच के सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक किए पौधे वितरित। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( सहेली महिला मंच के सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक किए पौधे वितरित )

उत्तर प्रदेश औरैया शुद्ध वायु जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है वर्तमान में पेड़ पौधों के दोहन से पर्यावरण असंतुलित हो रहा, शुद्ध वायु में प्रदूषण तेजी से पनप रहा है। पर्यावरण संरक्षण के चलते लोगों में जागरूकता बढ़ रही है पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र में कई जगह जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई ,पौधे वितरित किए गए तथा पौधरोपण किया गया। टोल प्लाजा अनंतराम पर पौध रोपण किया गया। वही बाबरपुर कस्बे में सहेली महिला मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक कर पौधे वितरित किए गए इस दौरान सहेली महिला मंच की अध्यक्ष शिखा पोरवाल ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा वर्तमान समय में प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। हम सब प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं। हर किसी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए पौधे हमारे जीवन का आधार है इस दौरान श्यामा देवी राजपूत ने भी उपस्थित महिलाओं से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएं, पानी की बर्बादी कतई ना करें पानी बहुमूल्य है, महिला मंच द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे वितरित किए गए इस दौरान ज्ञान देवी, किरन पोरवाल, स्वीटी राजपूत, प्रीती पोरवाल विमला सेंगर, स्वेता पोरवाल, रश्मि, श्यामा देवी राजपूत, ज्ञान देवी, मीना चौहान, प्रियांशी, वर्षा पोरवाल, गुड्डी सेंगर, सरोज सेंगर, हिमांशी, सूर्यांशी, आर्या, दीक्षा, कौशिकी, आदि महिलाए व बच्चे उपस्थिति रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!