गाजियाबाद यातायात प्रभारी द्वारा लिंक रोड पर चल रहे अवैध जुगाड़ गाड़ियों पर गया शिकंजा यातायात प्रभारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान में 112 वाहनों को चालान कर 02 वाहनों को किया गया सीज। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )

( गाजियाबाद यातायात प्रभारी द्वारा लिंक रोड पर चल रहे अवैध जुगाड़ गाड़ियों पर गया शिकंजा यातायात प्रभारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान में 112 वाहनों को चालान कर 02 वाहनों को किया गया सीज )

गाजियाबाद बडी संख्या में जुगाड़ वाहन गाजियाबाद में संचालित हो रहे हैं, जबकि जुगाड वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है। जुगाड वाहनों से दुर्घटना घटित होने की दशा में इनका पंजीकरण आदि एवं अन्य प्रपत्र न होने के कारण इनके विरूद्ध कार्यवाही करना काफी मुश्किल होता है। उल्लेखनीय है कि इन जुगाड वाहनों से प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि गाजियाबाद में सुरक्षा एवं वायु गुणवत्ता के दृष्टिगत ऐसे वाहनों के संचालन को रोका जाये। यातायात पुलिस द्वारा गाजियाबाद के 04 थानों विजयनगर, इन्द्रापुरम, कौशाम्बी एवं लिंक रोड क्षेत्र में संचालित जुगाड वाहनों के विरूद्ध प्रभावी एवं व्यापक अभियान चलाकर कुल 06 जुगाड वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया। अभी तक उक्त अभियान के अन्तर्गत कुल 65 जुगाड वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसके दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे / ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से प्रतिबन्धित वाहनों के संचालन के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज कुल 152 वाहनों के नो-एन्ट्री के चालान किये गये हैं। उक्त अभियान के अन्तर्गत अभी तक कुल 17,005 वाहन चालकों के चालान किये जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्याः– 09 पर संचालित होने वाले ई-रिक्शा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज कुल 02 ई-रिक्शा को सीज किया गया। दिनांक 01.04.2023 से आज तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्याः एन0एच0 – 09 पर कुल 317 ई-रिक्शा को सीज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कुल 12 ऑटो को भी सीज किया गया है। सदैव यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुचें ।

 

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद ) 

Back to top button
error: Content is protected !!