गाजियाबाद थाना विजयनगर पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना विजयनगर पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम एवं थाना विजय नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शिवपुरी ,कोटगांव , चाँद मारी झोपड़ पट्टी, प्रताप विहार , जल निगम आदि स्थानों पर दबिश दी गई ।दबिश के दौरान मिलिट्री ग्राउंड के पीछे गली नंबर 2 से एक अभियुक्त प्रेमराज पुत्र भीमसेन निवासी- गली नंबर 2, मकान नंबर 313 विजय नगर को 50 पौवे चार्ली अवैध देसी शराब सभी हरियाणा राज्य में विक्रय हेतु अनुमन्य की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना विजय नगर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया।

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )
