गाजियाबाद लोनी ब्लाक क्षेत्र में नहेरू युवा केन्द्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण करने एव पालीथीन का बहिष्कार करने की की गई अपील। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( लोनी ब्लाक क्षेत्र में नहेरू युवा केन्द्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण करने एव पालीथीन का बहिष्कार करने की की गई अपील )
गाजियाबाद नेहरू युवा केंद्र द्वारा लोनी ब्लॉक के पचायरा गाँव में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने युवाओं को पर्यावरण दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण करने एवं पालीथीन का बहिष्कार करने की अपील की। गाँव प्रधान बृह्मसिंह चौहान ने कहा कि हमे भारत को एक पालीथीन मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेना होगा कि पालीथीन मुक्त गाँव बने। नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सपथ दिलाते हुए युवाओं का आह्वान किया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दी गई पंच प्रण की संकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को जिम्मेदारी संभालने की आवश्यकता है जिसके लिए आप सभी युवाओं को ही आगे आना होगा। 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तो भारत दुनियाँ का पालीथीन मुक्त भारत होगा। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जहान्वी प्रथम, सोनिया ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें विजेताओं को पुरस्कार के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र कार्यक्रम में सहयोग में एनवाईवी तालिब, लखन बाग राणप, अनस, शिव कुमार अध्यक्ष युवा समाज सेवा समिति पचायरा, सीमा ठाकुर पंचायत सहायक, फतेह सिंह, शीशपाल सिंह, आदेश,तरूण, मोनिका, चंदर, सत्यम, लाला, संजय आदि के द्वारा किया गया।

( गाजियाबाद ब्यूरो चीफ संदीप गुप्ता )
