उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए सख्त निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )।

( जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए सख्त निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कराएं जिससे उनका लाभ हर जरूरत मंद को मिले और योजनाओं के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। इसके लिए सभी संबंधित अपने अपने स्तर पर कार्य की समीक्षा कर प्रगति से अवगत हो जिससे वह समय से पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उपरोक्त निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि नहरों/रजबहो की साफ-सफाई मानक के अनुरूप हो जिससे पानी टेल पर पहुंचे और जो साइफन आदि अनाधिकृत रूप से रखे गए हैं उनकी चेकिंग कर हटवाए और संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्रों के चयन सत्यापन हेतु जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा को निर्देशित किया कि सत्यापन कराते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कार्य आदि समय से कराने को कहा। इस अवसर पर सोलर पंप, बीज किट, दवा, उर्वरक की उपलब्धता आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कराएं जिससे हर जरूरतमंद को दवा आदि प्राप्त हो और वह स्वस्थ रह सकें। उन्होंने टीकाकरण तथा स्वास्थ्य परीक्षण कार्य को सतत् रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार को निर्देश दिए कि विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने जाने हेतु अध्यापकों को निर्देशित करें और इस दौरान की जाने वाली कार्यवाही हेतु सभी विद्यालयों में पंजिका रखी जाए जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित विवरण का अंकन किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सीएससी, पीएचसी के प्रभारियों की तैनाती स्थान पर रहने के लिए आदेशित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधितों से कहा कि वह अपने भ्रमण के दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि का भी निरीक्षण कर ले और कोई भी समस्या/आवश्यकता दृष्टिगत हो तो अवगत कराएं जिससे व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा सके। समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र को निर्देश दिए कि राशन कार्ड धारकों के परिवारों के आधार कार्ड बनवाएं और राशन कार्ड का सत्यापन भी कराएं। इस अवसर पर पंचायत भवन निर्माण, समूह संगठन, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, सेतु निगम, कन्या सुमंगला योजना मत्स्य पालन आवंटन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना , गौसंरक्षण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना सहित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनको शीघ्रता से पूर्ण किया जाए इसमें मानक और गुणवत्ता के साथ कोई अनियमितता दृष्टिगत न हो यदि इससे संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराते हुए संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!