उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जसराना पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री से सम्बोधित तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद जसराना पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री से सम्बोधित तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाअध्यक्ष मुलायम ‌सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने जसराना ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लालता सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पंचायती राज विभाग के अधीन सफाई कर्मचारियों को विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित तहसीलदार को को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उनकी भर्ती 2008 में हुई थी। परंतु 15 वर्ष बीतने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनाई जा रही है। ना ही कर्मचारियों की पदोन्नति की गई। जिस कारण सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। इस दौरान कहा कि प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने के साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। इस दौरान संघ के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंकज करौतिया, विनोद बाबू, पुष्पेंद्र कुमार अदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!