फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद A,S लग्जरी होटल में चेयरमैन का स्वागत समारोह का किया गया आयोजन क्षेत्रिय लोगों द्वारा चेयरमैन का किया गया भव्य स्वागत । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( नगर शिकोहाबाद A,S लग्जरी होटल में चेयरमैन का स्वागत समारोह का किया गया आयोजन क्षेत्रिय लोगों द्वारा चेयरमैन का किया गया भव्य स्वागत )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद हाइवे रोड स्थित होटल ए एस लग्जरी इन चेयरमैन के पति प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रानी गुप्ता के प्रतिनिधि राजीव गुप्ता का हाइवे रोड स्थित होटल ए एस लग्जरी इन में पहुंचते ही जहां मौजूद लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राजीव गुप्ता ने कहा कि नगर की जनता ने जिस प्यार के साथ वोट देकर हम पर विश्वास जताया है।लोगों के उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। नगर का चहुमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही सभी समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रख प्रस्ताव पारित कराकर समाधान कराया जाएगा। कहा कि यह नगर उनका घर और नगरवासी उनके परिवार की तरह है। अपने घर और परिवार की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करेंगे। वहीं कार्यक्रम में आये हुए वक्ताओं ने अपने – अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी होटल के मालिक अतुल सिकेरा , रिंकू यादव, बिजेंद्र सिंह राना, मनीष माहेश्वरी, शोभित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में होटल ए एस लग्जरी इन और आर एस लाइब्रेरी के मालिक अतुल सिकेरा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!