उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में बुधवार की रात युवक को गोली लगने से हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद क्षेत्र में बुधवार की रात युवक को गोली लगने से हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र के गांव पसईपुर,केशमपुर में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं चर्चाएं हैं की घटना के बाद फरार हुई मृतक की पत्नी और दो युवकों को पुलिस ने घटना की रात ही पकड़ लिया है जबकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। बुधवार की रात फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर निवासी तेज सिंह कुशवाह के पैंतीस वर्षीय पुत्र शिव महेंद्र सिंह का रक्तरंजित शव उसके घर में पड़ा मिला था। युवक के सिर में गोली लगी थी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद से ही उसकी पत्नी घर से फरार थी। मौके पर एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और फोरेसिक टीम ने पहुंचकर घटना की जांच की।पुलिस को घटना स्थल पर एक देसी तमंचा और चार कारतूस भी मिले थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी श्री देवी के फरार होने और मृतक के दस और आठ वर्षीय पुत्रों देव और संगम द्वारा पुलिस को पिता की गैरमौजूदगी में अक्सर किसी अंकल का घर पर आना जाना बताए जाने से घर के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन कोई तहरीर नही दी थी। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीण गमजदा हो उठे गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं चर्चाएं थीं की पुलिस ने फरार पत्नी और उसका भाई समेत एक अन्य युवक को गोपालपुर गांव से पकड़ा है, लेकिन पुलिस इसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। अपराध निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आई है और न मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर दी है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
