उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02, अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे।


( थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02, अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद मक्खनपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध रूप से तमंचा लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक-एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि थाना पुलिस चेकिंग पर थी। तभी दो युवक को पायनियर पुल के पास सर्विस रोड के पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंशू पुत्र शिव कुमार, चिराग उर्फ रितेश पुत्र देवीराम निवासी अंगदपुर थाना मक्खनपुर बताए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
