उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एफ एच मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में पुलिस के जवानों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन। ( वरिष्ठ विरोध प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एफ एच मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में पुलिस के जवानों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद की अध्यक्षता में पुलिस लाइन जनपद फिरोजाबाद में एफ0एच0 मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाजी रिजवान परवेज (वाइस चेयरमैन एफ0एच0 मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर) एवं श्री सर्वेश कुमार मिश्र (अपर पुलिस अधीक्षक नगर, फिरोजाबाद) द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसमें अतरीश कुमार (क्षेत्राधिकारी फिरोजाबाद), देवेन्द्र सिंह सिकरवार(प्रतिसार निरीक्षक) एवं एफ0एच0 मेडिकल कॉलेज के डॉ0 जावेद (जनरल मेडिसन) डॉ0 राघव (जनरल मेडिसन) डॉ0 अनस (जनरल सर्जन) डॉ0 अखलाख (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ0 मो0 आमिर (ईएनटी) डॉ0 देवांश सक्सेना (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ0 रोली वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ0 ककोली बनर्जी (महिला रोग विशेषज्ञ) द्वारा मेडिकल शिविर में प्रतिभाग किया गया । उक्त मेडिकल शिविर में 250 लोगों (पुलिस के जवानो एवं पुलिस परिवारजनो) द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त मेडिकल शिविर के अवसर पर हिकमत उल्ला खान (समाजसेवी, अध्यक्ष करबला कमेटी), इकरार अहमद (पार्षद), मो0 फैजान एवं राहुल श्रीवास्तव आदि लोग उक्त मेडिकल शिविर के दौरान पुलिस लाइन सभागार में उपस्थित रहे ।

( वरिष्ठ विरोध प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
