उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व इटावा सांसद ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद की एएनएम को 50 नियुक्ति पत्र सौंपे | (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

(  जिलाधिकारी व इटावा सांसद ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद की एएनएम को 50 नियुक्ति पत्र सौंपे )

उत्तर प्रदेश औरैया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश की 7182 एएनएम को दिए गए नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा गया और उक्त अवसर पर इटावा सांसद लोकसभा प्रो. डॉ रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा तथा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जनपद की 50 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे । उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत के साथ अंजाम दें जिससे सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके और शासन की मंशा पूर्ण होने के साथ स्वस्थ्य समाज भी तैयार हो। उन्होंने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी मिली है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे निभाने के लिए आपको लोगों की दुआएं भी मिलेंगी। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि सहित जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर,कमलेश अ वस्थी क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!