उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में 20 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के दिए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में 20 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के दिए निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 20 जून को संपन्न होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित वृक्षारोपण हेतु स्थान चिन्हांकन के साथ-साथ गड्ढा खुदाई सहित आवश्यक कीटनाशक आदि की व्यवस्था करते हुए पौधों के उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि भूमि के अनुरूप पौधों का चयन किया जाए जिससे वह आसानी से अपना रूप ले सके और वृक्षारोपण की सार्थकता सिद्ध हो सके। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि जिन विद्यालयों में चारदीवारी नहीं है वहां आवश्यकता अनुरूप पौधारोपण कराएं और इसके साथ-साथ फलदार वृक्षों को लगाएं जिससे आमजन भी रूचि ले सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक संभव हो पौधों के लिए अभिभावक भी बना लें जिससे वह अपने अपने पौधों की देखभाल करेंगे और कोई भी पौधा नष्ट नहीं होने पाएगा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जनपद में कुल 47 लाख 26 हजार 60 पौधों का रोपण किया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र के अनुरूप पौधे नर्सरी को आवंटित करें और इसकी सूचना संबंधित को अवश्य उपलब्ध कराएं कि पौधों का उठान किस नर्सरी से किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह ध्यान रखें कि क्षेत्र के अनुरूप नर्सरी निर्धारित की जाए जिससे उन्हें पौधे लगाने में कोई असुविधा न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में जो पौधा पनप सकें उसमें उसी के अनुरूप पौधरोपण कराएं जिससे पौधे वृक्ष का आकार ले सकें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि बैठक में जिस विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित नहीं है उन्हें डीएफओ उनके लक्ष्य के साथ-साथ वृक्षारोपण हेतु की जाने वाली तैयारियों आदि के संबंध में अवश्य अवगत करा दें जिससे वह अपने लक्ष्य पूर्ति हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व करा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विभाग जिनके पास वृक्षारोपण हेतु विभाग से संबंधित भूमि नहीं है उनके लिए डीएफओ भूमि चिन्हित कर अवगत कराएं जिससे वृक्षारोपण की पूर्ति ज्ञत प्रतिशत पूर्ण की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरेंद्र सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
