उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र विगत दिनों गुम हुई नाबालिग युवती सेक्स रैकेट के चंगुल से भाग बचाई जान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( फफूंद थाना क्षेत्र विगत दिनों गुम हुई नाबालिग युवती सेक्स रैकेट के चंगुल से भाग बचाई जान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफतार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को उसकी सहेली ने अपने साथियों के साथ मे मिलकर बहला फुसलाकर के अपने साथ मे कानपुर ले गई जहां पर उसको बेच दिया गया। जिसके वाद में उन लोगो ने लखनऊ सेक्स रैकेट चलाने वालों को बेच दिया। सेक्स रैकेट चलाने वालों से बच कर भागी युवती ने जब अपने माता पिता को फोन कर जानकारी दी तो पुलिस के साथ पहुचे माता पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अभी चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत 16 फरवरी 2023 को एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर उसकी सहेली ज्योति, आरती, कल्लू व अभिषेक पाल निवासी गांव नगला पाठक फफूंद व साकिब निवासी मोहल्ला भराव थाना फफूंद जनपद औरैया, अजहर पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी मोहल्ला नहारु भास्कर बंबई वाला मन्दिर के पास कस्बा व थाना जालौन जिला जालौन अपने साथ मे कानपुर में स्थित सुंदर नगर रतनपुर थाना पनकी ले गये। जहां पर युवती के साथ मे दुष्कर्म किया और फिर उसको कानपुर निवासी दीपक जो टैक्सी ऑटो चलाता है। उसको बेच दिया। दीपक लखनऊ में ले जाकर के सपना पत्नी संदीप व अन्नू पत्नी अभेय निवासी जो की अभी आसियाना लखनऊ में रह रहे हैं जबकि कानपुर पनकी के रहने वाले हैं। लखनऊ में किराए के मकान में रहते हैं। वही पर सेक्स रैकेट चलाते हैं। दीपक कानपुर में घर से भाग कर आई या लाचार विवश लड़कियो को ले जाकर लखनऊ में इन लोगो को बेच देता है और उनसे यह लोग सेक्स रैकेट चलाते हैं। 12 मई 2023 को सेक्स रैकेट चलाने वालों के यहां से भाग कर आई युवती ने कचहरी के पास से फोन कर अपने माता पिता को सूचना दी माता पिता ने थाने में पूरी बात बताई पुलिस ने लखनऊ पहुच कर युवती को बरामद कर लिया तथा और संदीप व दीपक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तथा अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी पुलिस ने अजहर व सपना को शुक्रवार की सुबह सुंदर नगर रतनपुर थाना पनकी जनपद कानपुर नगर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही उन लोगो को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
