उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र सौच क्रिया करने गई खेत में 12 वर्षीय छात्रा का संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट सुमन देवी )

( बाइट एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा द्वारा दी गई बाइट )

( थाना टूंडला क्षेत्र सौच क्रिया करने गई खेत में 12 वर्षीय छात्रा का संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश  जिला फिरोजाबाद स्थानीय लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कक्षा 10 की छात्रा का शव के खेत में मिला
: फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में कक्षा 10 की छात्रा की हत्या कर शव चने के खेत में फेंक दिया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें भी गठित कर दी गई हैं। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव सलेमपुर नगला खार निवासी 16 वर्षीय विशाखा पुत्री गिरीश चन्द्र कक्षा 10 की छात्रा थी। परिवारी जनों के मुताबिक शुक्रवार शाम 3 बजे से वह लापता थी। परिवारी जनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह गांव के ही शिशुपाल मिस्त्री पुत्र माधुरी प्रसाद के चरी के खेत में छात्रा का शव पड़ा हुआ मिला। छात्रा की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोपियों ने बड़ी ही क्रूरता से उसकी हत्या कर दी, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जिससे वह शोर न मचा सके। उसके गले में दुपट्टा भी पड़ा मिला है। मृतका तीन भाई और तीन बहने थे। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवारी जनों के मुताबिक छात्रा ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस घटनाक्रम को लेकर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की छात्रा का शव खेत से बरामद हुआ है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा की छात्रा की हत्या किस तरह से की गई है।

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!