बांदा थाना गिरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों हुई एक ही परिवार के 04 लोगों की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार दुसरे की तलाश में जुटी पुलिस। ( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )

( बाईट-अभिनंदन पुलिस अधीक्षक )
( थाना गिरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों एक ही परिवार के हुई 04 लोगों की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार दुसरे की तलाश में जुटी पुलिस )
बाँदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर विगत 15 अप्रैल को हुई चार लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा। दो महीने की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस कर पाई हत्या का खुलासा। मृतक के ससुर ने ही अपने बड़े दामाद के साथ मिलाकर दिया था घटना को अंजाम। मृतक बालेन्द्र की पत्नी अपने बहनोई के साथ फोन पर करती थी बात जिससे था बालेन्द्र नाराज। आपसी मनमुटाव के चलते ससुर रामबहोरी ने अपने बड़े दामाद गंगासागर के साथ मिलाकर घटना को दिया अंजाम। कई सालों की लंबी प्लांनिग के बाद आरोपियों ने दिया विभस्त घटना को अंजाम।आरोपी रामबहोरी और गंगासागर ने धारदार हथियार से बालेन्द्र के साथ उसके परिवार को उतारा था मौत के घाट।

( संवाददाता शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )
