उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादो की सुनी गई सम्स्या त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादो की सुनी गई सम्स्या त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आशीष तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था भी की गयी है जिसमें जनपद के आम नागरिक एवं पुलिसकर्मी अपनी किसी भी समस्या के बारे में शिकायत सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दे सकते है जिस पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही होना सुनिश्चित किया गया हैं साथ ही पुलिस कार्यालय में गठित हाल-चाल दस्ता द्वारा दिए गए समयोपरांत फरियादी / शिकायतकर्ता से उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में फोन द्वारा फीडबैक प्राप्त करते हुए समय-समय पर उच्चाधिकारियों के समक्ष उसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाती है । इस प्रकार शिकायतकर्ताओं से लगातार स्थानीय पुलिस द्वारा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्या का त्वरित एवं विधिक निस्तारण करना सुनिश्चित किया जा रहा है ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
