उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस द्वारा महिलाओं व छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र चलाया गया 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान महिलाओं व छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना टूंडला पुलिस द्वारा महिलाओं व छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र चलाया गया 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान महिलाओं व छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिनांक 12:06 2023 से चलाए जा रहे 15 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा लाइनपार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दतौजी कला, दतौली खुर्द में ग्राम व थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा ग्राम विजय गढी में चौपाल लगाकर महिला उपनिरीक्षक श्रीमती विमला देवी के नेतृत्व में गांव की महिला एवं बच्चियों को नारी सुरक्षा के अंतर्गत आत्मरक्षा करने एवं विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु शासन एवं प्रशासन के टोल फ्री नंबर 101, 102,108,112,1076,1090,1098, आदि मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई तथा महिला एवं बच्चियों के अंदर डर व झिझक दूर करने के लिए संवाद स्थापित किेये गए । इसके साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में विभिन्न जानकारियाँ दी गयीं एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत जनपद में गठित 24 एन्टी रोमियो पुलिस दस्तों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, आम रास्तों एवं भीड़भाड़ वाले बाजारों आदि में बालिकाओं/ महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखी जा रही है पैनी नजर । महिलाओं व बच्चियों संग संवाद स्थापित कर उनको सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब आदि) के बारे में भी दी जा रही है जानकारी । क्षेत्राधिकारी जसराना, थानाध्यक्ष जसराना मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा जसराना में, थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा दतौजी कला एवं दतौजी खुर्द में व थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा ग्राम विजय गढी में जनचौपाल लगाकर बच्चियों / महिलाओं को शासन / प्रशासन के विभिन्न टोल फ्री नम्बर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में दी गयी विभिन्न जानकारीयाँ ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
