उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल पुलिस ने कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

( वाइट एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र )
( थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल पुलिस ने कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त सुमित उर्फ मोनू पंडित से बरामद अवैध असलाह 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है । अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त का नाम इस प्रकार से है |
1. सुमित शर्मा उर्फ मोनू पंडित पुत्र श्रीनाथ शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )
