उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र कृष्णा चेरिटेबल ब्लड बैंक के डाक्टरों द्वारा कल्पतरु जीवन फाउंडेशन विश्व रक्तदान शिविर कैप उप जिलाधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

(वाइट शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता )
( वाइट एसडीएम शिकोहाबाद विवेक मिश्रा )
( नगर शिकोहाबाद क्षेत्र कृष्णा चेरिटेबल ब्लड बैंक के डाक्टरों द्वारा कल्पतरु जीवन फाउंडेशन विश्व रक्तदान शिविर कैप उप जिलाधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद में कल्पतरू ट्रस्ट ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं पर उपस्थित राजेश गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पा हार पहनाकर पटका पहनाकर बैज लगाकर किया गया भव्य स्वागत रक्तदान शिविर मे पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। जिसमें लगभग 20 ब्लड दानदाताओं द्वारा दिया जा चुका था। ब्लड शिविर कृष्णा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के डाक्टरों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने बताया कि रक्त दान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि पहले से दोगुनी छमता से शरीर मे नया रक्त बनता है। रक्तदान यानी महादान। रक्त दान करने से हम किसी की बेटी, पिता, पुत्र, भाई, बहिन की जान बचा सकते हैं। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताया। कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है। रक्तदान कैंसर पीड़ित मरीजों, रक्तस्त्राव विकार, एनीमिया और दूसरी खून की कमी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती है।
इस दौरान संस्था के संस्थापक राजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का फूल मालाएं पहनाकर एवं सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस डी ओ मनोज महाजन, पुष्पेंद्र सिंह, आशा सिंह, कल्पना बघेल, पंकजजं गुप्ता, एड अश्वनी उपाध्याय, डा पी एस राना, डा वीरेंद्र सिंह,मुकेश गौड़ ,संजीव अग्रवाल,योगेंद्र सिंह, ऋषि कुलश्रेष्ठ, कृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक के श्री कृष्णा, डा अभिषेक गुप्ता, अनूप पुजारी, चंद्रभान सिंह, पुष्पेंद्र, आकाश, दीपक, विक्की चौहान, कपिल शर्मा के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर राजेश गुप्ता और अनूप पुजारी ने सभी का आभार प्रकट किया।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
