उत्तर प्रदेश बांदा थाना नरैनी क्षेत्र में पिता अपने बेटे और बहू की हत्या कर हुआ फरार गांव में मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )

बाईट-अभिनन्दन(पुलिस अधीक्षक)

( थाना नरैनी क्षेत्र में पिता अपने बेटे और बहू की हत्या कर हुआ फरार गांव में मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश बाँदा थाना नरैनी थाना क्षेत्र एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां घर में सो रहे पति पत्नी को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है।घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।मामले की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। आपको बता दें पूरा मामला बाँदा जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव से सामने आया है जहां के रहने वाले एक दंपति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरे वाक्य की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज सुबह यह सूचना प्राप्त हुई थी की नरैनी थाना क्षेत्र के बरसडा मानपुर गांव में 2 लोगों की हत्या कर दी गई है तत्काल सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक फॉरेंसिक टीम वार्ड ऑफिस को मौके पर पहुंच गए और मौके पर पहुंचते ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी घटना सोते वक्त हुई है जिसमें घर के अंदर सोते समय पति पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई जानकारी के मुताबिक यह पता चल रहा है कि घटना को मृतक युवक के पिता ने अपने पुत्र और बहू की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की है और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है फिलहाल पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है और वही दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )

Back to top button
error: Content is protected !!