उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का महाप्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( दिबियापुर केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का महाप्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी द्वारा जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत G-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया , विशिष्ट अतिथि संजय कुमार बालियान अपर महाप्रबंधक, एनटीपीसी औरैया तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता के स्वागत भाषण द्वारा सभी का स्वागत किया गया । तत्पश्चात G-20 पर विस्तृत जानकारी काशिफ अहसन , स्नातकोत्तर शिक्षक, अर्थशास्त्र द्वारा बहुत ही प्रभावी ढंग से साझा की ।डॉ विजय कुमार , प्रवक्ता डायट अजीतमल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया गया । बृजेश कुमार सिंह , स्नातकोत्तर शिक्षक (भौतिकी) एवं सुबोध कुमार चौधरी , शैक्षिक संसाधक , ब्लॉक सहार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कूली शिक्षा से संबंधित चर्चा की गई ।कौशल आधारित शिक्षा एवं उसके महत्व पर सुश्री स्मृति चंद्रा प्राथमिक शिक्षिका ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मिश्रित शिक्षा प्रणाली में मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान को सुनिश्चित करने हेतु दीप्ति श्रीवास्तव , प्राथमिक शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी दिबियापुर ने व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और आशीर्वचन दिए । कार्यशाला का समापन बृजेश कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ । कार्यशाला में संजीव गुप्ता प्राचार्य , नवोदय विद्यालय तैयापुर , आलोक गुप्ता , वसीउल्लाह , कामेन्द्र सिंह चौहान एवम् सोमदत्त उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
