उत्तर प्रदेश औरैया सहायल थाना क्षेत्र में प्रेमी संग पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में बौखलाए पति ने प्रेमी व पत्नी की ईंट से कुचल कर दोनों को उतारा मौत के घाट। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(आरोपी ख़ुद कबूल रहा है अपना जुर्म )

( एसपी चारु निगम )

( सहायल थाना क्षेत्र में प्रेमी संग पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में बौखलाए पति ने प्रेमी व पत्नी की ईंट से कुचल कर दोनों को उतारा मौत के घाट। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दोनों की हत्या कर दी। पति ने दोनों के मुंह को ईंट से कुचल डाला। इसके बाद दोनों को बांधकर तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गए। इसके बाद उसने खुद पुलिस को डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। कहा कि हेलो मैने अपनी पत्नी उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। मौके पर एसपी चारु निगम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी शोभाराम (32) राजमिस्त्री का काम करता था। घर पर वह अपनी पत्नी रागिनी (28) व तीन बच्चों के साथ रहता था। उसकी एक बच्ची दस साल की जो ननिहाल में है और एक चार माह की बेटी है और एक चार साल का बेटा है। लोग बताते हैं कि रागिनी का गांव में होमगार्ड के सबसे छोटे बेटे सिंकु यादव (20) पुत्र लायक सिंह के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार गांव वाले बता चुके थे, लेकिन पत्नी इस बात को नहीं स्वीकारती थी। कुछ दिनों से प्रेमी सिंकू रागिनी से मिलने छत पर जाता था और पति नीचे लेटा रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तो उसने रात में छत पर देखने को ठानी, लेकिन वह रात में उठ ही नहीं पाया, तब उसे एहसास हुआ की पत्नी उसे खाने में नींद की गोलियां दे रही है। जिससे वह चाह कर भी रात में नहीं उठ पा रहा है। बुधवार की रात पत्नी खाना देकर ऊपर चली गई। लेकिन उसने खाना नहीं खाया और रात में एक बजे उठ गया और जीने से दबे पांव ऊपर पहुंचा, तो देखा की उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। वह क्रोध में भर गया और पास पड़ी ईंट से सबसे पहले दोनों के मुंह पर वार कर दिया। ईंट से हमला के बाद दोनों अलग हुए तब तक पति ने कई वार कर दिए। इसके बाद इन दोनों को बांध दिया। बांधने के बाद तब तक पीटा जब तक दोनों मर नहीं गए। दोनों के मरने के बाद हत्यारोपी ने डायल 112 पर फोन करके खुद पुलिस को जानकारी दी। कहा, हेलो मैने अपनी पत्नी उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। एक साथ दो लोगों की हत्या की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मृतक प्रेमी के घर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसपी चारु निगम ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!