जौनपुर थाना जफराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार अन्यत्रित होकर दुकान से टकराकर पलटी कार बाल/बाल बचा दुकानदार कार सवार 03 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल। ( ब्यूरो सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )

(  थाना जफराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार अन्यत्रित होकर दुकान से टकराकर पलटी कार बाल/बाल बचा दुकानदार कार सवार 03 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल )

जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में स्विफ्ट कार दुकान से टकराकर 5 फीट ऊपर जाकर पलट गई। कार की चपेट में आकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ। संयोगवश दुकान का मालिक बाल—बाल बच गया। कार सवार तीनों युवक घायल हो गये जिनमें से एक को गम्भीर चोटें आयीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार जफराबाद की तरफ जा रही थी। उक्त बाजार में नत्थनपुर निवासी रविशंकर मौर्या की चाइनीज खाने की दुकान है। कार में चंदन निषाद व नंदन पुत्रगण कैलाश निषाद निवासी मोथहा तथा रंजीत कुमार पुत्र पलटू यादव निवासी बीबीपुर सवार थे। चंदन को काफी गम्भीर चोट आई हैं। बाकी दोनों भी घायल हुए हैं। गाड़ी मालिक रंजीत कुमार खुद गाड़ी में सवार में था। दुकान के मालिक रविशंकर ने बताया कि हमारा करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है जिसमें दुकान ध्वस्त हो गयी। उसका सारा सामान टूट—फुट गया। मोटरसाइकिल कार से कुचलकर लगभग नष्ट हो गयी है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। कार चला रहे युवक को लोगों ने नशे में बताया है।

( ब्यूरो सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )

Back to top button
error: Content is protected !!