उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी द्वारा अटल पार्क में 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट


( जिलाधिकारी द्वारा अटल पार्क में 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद अटल पार्क में योग के माध्यम से लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाकर भारत देश को समृद्धशाली बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों तक योग पहुंचाने के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार की थीम हर घर आंगन योग के अनुसार 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ नगर के अटल पार्क में सदर विधायक मनीष असीजा व जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास करता है और आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। कर्म योग हमें अपने दायित्वों का स्मरण कराता है तथा कर्म में लीन रहकर सांसारिक कार्य करते हुए सद्भाव पूर्वक सेवा के माध्यम से परमात्मा में लीन रहने की कला सिखाता है। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं विज्ञान है योग के माध्यम से हमें आत्मज्ञान की प्राप्ति एवं सांसारिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि योग हमें एकाग्रचित्त बनाकर हमारी कार्यक्षमता एवं कार्य कुशलता में वृद्धि करता है। उन्होने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों द्वारा प्रदान की गई एक बहुमूल्य धरोहर है, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व को परिचित कराया है, आत दूनिया के अधिकांश देश योग को प्राथमिकता दे रहे है और अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहें है। उन्होने कहा कि आज भौतिकवाद से पीडित मानवता को विभिन्न साध्य रोगों से बचाव के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कल्पना गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी पार्कों, सरोवर के किनारें, स्कूल, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, सहित सभी स्थानों पर पूरे सप्ताह भर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा हर घर आंगन योग के तहत प्रत्येक परिवार तक योग को पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि आयूष मानवता की सेवा करता है लोग परेशानियों अथवा बीमारियों में आयुष विभाग के पास आते है और स्वस्थ्य होकर जाते है। इस प्रकार आयुष विभाग बीमार परेशान लोगों की सेवा करता है। उन्होने कहा कि योग आपकी हेल्थ को प्रमोट करता है। आज पूरी दूनिया योग में योग को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य ठीक है तो सब ठीक है। शिविर में परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडे, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी जिला, जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार, जिला व्यायाम शिक्षक सीपी सिंह, आयुर्वेदिक विभाग के डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुग्रीव अशोक, योग प्रशिक्षिका राजमाला यादव, क्षेत्रीय पार्षद रामवती शंखवार, योग सहायक धर्मेंद्र वर्मा सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉक्टर पीएस राना ने किया

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
