उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र लव इन रिलेशनशिप में रह रहा नाम बदलकर युवक 05 साल के बाद धर्म परिवर्तन पर दबाव बनाने पर महिला ने किया खुलासा पुलिस ने युवक युसुफ को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह )
( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र लव इन रिलेशनशिप में रह रहा नाम बदलकर युवक 05 साल के बाद धर्म परिवर्तन पर दबाव बनाने पर महिला ने किया खुलासा पुलिस ने युवक युसुफ को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर यौन शोषण किया। युवती के शादी का दवाब बनाने पर युवक ने सच्चाई उगल दी। युवक ने खुद को मुस्लिम बताया। कहा कि मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के बाद ही निकाह कर सकता हूं। युवती ने एसपी ग्रामीण से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी ।
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के एक मौहल्ले का है। यहां पर जिला मैनपुरी के थाना ओछा की एक युवती अपने प्रेमी अमित के साथ पांच साल से किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती ने अमित से शादी करने की बात कही। पहले तो अमित टाल मटोल करता रहा, लेकिन बाद में अपनी सच्चाई उगल दी। अमित ने युवती से धर्म परिवर्तन करने के बाद निकाह करने की बात कही। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने युवक अमित की असलियत का पता लगाया। तब पता चला कि अमित नहीं बल्कि यूसुफ है। युवती ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने यूसुफ के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। इस मामले में शिकोहाबाद पुलिस ने देर रात आरोपी यूसुफ खाॅन पुत्र जहाॅगीर निवासी उदितपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी को मैनपुरी चैराह से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी प्रेसवार्ता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
