उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में विगत दिनों फेंक करेंसी के मामले में 09 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है जिसमे फरार चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफतार 03 अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद में नकली नोट छापने के मामले में शिकोहाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह नकली नोट छापने के मामले में फरार चल रहा था। उसके साथी सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बस स्टैण्ड से एक संदिग्ध युवक को टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोख गम्भीर पुत्र राम गम्भीर निवासी सेक्टर 8 आवास विकास कालोनी थाना सिकन्दरा आगरा बताया। वह जाली नोट छापने वाले गिरोह का सदस्य है, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस पहले छह लोगों को जेल भेज चुकी है। यह आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुये शिकोहाबाद बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
