कुशीनगर रामकोला क्षेत्र घर में आग लगने से सो रहे मां सहित 05 बच्चों की दर्दनाक हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस व आला आलाधिकारी पुलिस ने शव शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( रमेश रंजन, जिलाधिकारी कुशीनगर)

( रामकोला क्षेत्र घर में आग लगने से सो रहे मां सहित 05 बच्चों की दर्दनाक हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस व आला आलाधिकारी पुलिस ने शव शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

कुशीनगर।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है।यहां बुधवार देर रात रहस्यमय स्थितियों में एक घर में आग लग गई,जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग जलकर राख हो गए।मरने वालों में एक महिला और 5 बच्चे शामिल है। घटना के समय पिता नवमी घर के बाहर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने 5 बच्चों को लेकर घर के अंदर सो रही थी।सोते समय आग लगने से संगीता और उसके 5 बच्चे घर के अंदर घिर गए। जलने से सबकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया है।घर में आग कैसे लगी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों को दी, लेकिन महिला और पांच बच्चों को आग से बचाया नहीं जा सका।पूरा परिवार जिंदा जल गया।प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।घर में आग आखिर कैसे लगी, अभी इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव में नवमी पत्नी और 5 बच्चों के साथ रात में खाना खाकर सोया था। गर्मी के कारण नवमी घर के बाहर सोया था, जबकि उसकी पत्नी संगीता व बच्चे अंकित, लक्ष्मीना, रीता, गीता और बाबू के साथ घर के अंदर सोई थी।रात 12 बजे अचानक घर में आग लग गई।आग की लपटों को देख नवमी की आंख खुली।नवमी आग बुझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।नहर के किनारे अकेला मकान होने के कारण गांव के लोग भी तत्काल नहीं पहुंच सके, जिससे आग बुझाने में देरी हो गई। इसके चलते आग पूरे घर में फैल गई।देखते ही देखते घर में आग से घिरी 38 वर्षीय संगीता, 10 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय लक्ष्मीना, 3 वर्षीय रीता, 2 वर्षीय गीता और 1 वर्षीय बाबू की जलकर राख गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची रामकोला थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बूझाकर शव बाहर निकाले।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।रात में डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।डीएम ने घटना के कारणों की जांच का आदेश दिया है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!