उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री द्वारा कैंप कार्यालय में गोषठी का किया गया आयोजन केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर गिनाई गई उपलब्धियां। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( दिबियापुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री द्वारा कैंप कार्यालय में गोषठी का किया गया आयोजन केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर गिनाई गई उपलब्धियां )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर रोड पर स्थित पूर्व कृषि राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां को लेकर दिबियापुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री, समाजसेवी कमलेश अवस्थी, अवधेश सिंह पिंकी, अमर सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राजावत, परवेश राणा, अर्पित सिंह चौहान, प्रमोद राजपूत, विकास राजपूत आदि की उपस्थिति में प्रेसवार्ता की जिसमे पूर्व भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की तरफ बढ़ रहा है। 80 के दशक से आज तक देश के विकास में भाजपा का योगदान बताया। 2004 से 2014 तक देश ने कमजोर नेतृत्व का दंश झेला। इन 10 सालो में भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था कहा जाने लगा था। 130 करोड़ की आबादी ने 2014 में मोदी पर भरोसा किया। और आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि भारत ने वह दिन भी देखे जब पोलियो इत्यादि वैक्सीन भारत मे आने में वर्षों लगे थे। आज दो स्वदेशी कोविड टीके देश ने निर्मित किये और निर्यात भी किये। आत्मनिर्भर की दिशा में देश में चमत्कृत करने का काम हुए। 1121 लाख मीट्रिक टन अनाज बांटा जा रहा है। पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि 2करोड़ 65 लाख किसान डायरेक्ट बेनिफिट से किसान बीमा ले रहे है। किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए प्रयास हो रहे है। आर्थिक रूप से वंचित का आरक्षण 124 वा संविधान संशोधन करके ये काम किया गया। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने सहित
बीते 6 दशक में जो नही हुआ वह बीते 9 साल में हुआ। हवाई यात्रा अब हवाई चप्पल पहनने वाले भी करेंगे। हाइवे बन रहे है। जलमार्ग,वंदे भारत किसी चमत्कार से कम नही है।दुनिया का 5 वां मेट्रो का नेटवर्क है। पूर्व की सरकार की अटकाना, लटकाना और भटकाना की नीति खत्म कर अब शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर में देश बदल रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू का सबसे ऊंचा पुल बन रहा है।अटल सुरंग ने देश की सुरक्षा को बढ़ाया है।4.14 करोड़ फर्जी राशनकार्ड निरस्त हुए। देश डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। हाईस्पीड इंटरनेट नें बिचौलियों का काम खत्म किया है। मुद्रा योजना मेक इन इंडिया।विश्व मे भारत बहुत बढ़ती अर्थ व्यवस्था है। 2047 तक नया भारत होगा। विश्वस्तर का ज्ञान नई शिक्षा नीति कौशल विकास पर निर्भर है। 31 राज्यो को 500 स्थानों को जोड़ने पर काम हो रहा है, 33लाख किसान सोलर से काम कर रहे है,आज जी 20 का सम्मेलन भारत मे हो रहा है। वही औरैया जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रत्येक जनपद में के तहत जिले में 280 करोड़ से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है।इसके शुरू होने से सैंफई नही जाना होगा। आधुनिक रोडवेज बस अड्डा शीघ्र ही लोकार्पित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र अछल्दा ब्लॉक के ग्वारी मौजे में 50 एकड़ में शुरू हो रहा है। जो सीएसए के अधीन रहेगा। जिले में प्रत्येक गांव से सड़क की कनेक्टिविटी हो रही है। शासन में 834 करोड़ का बाईपास का प्रस्ताव लंबित है। पूरा प्रयास है कि बाईपास बने।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
