उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र तालाब में तैरता मिला 09 वर्षीय बालक का शव परिजनों में मच गया कोहराम। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना फफूंद क्षेत्र तालाब में तैरता मिला 09 वर्षीय बालक का शव परिजनों में मच गया कोहराम )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर के एक मुहल्ला निवासी किशोर की डूबने से मौत हो गयी। आस पास बच्चे ने शव को पानी मे उतराते देखा तो सूचना दी राहगीरों ने शव को तलैया से बाहर निकाला जिसके बाद मृतक किशोर की शिनाख्त हुई। मृतक अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे नगर के मोहल्ला केसरवानी निवासी रामू राठौर का 9 बरसीय पुत्र प्रिंस का शव नुमाइश मैदान के पास तलैय्या में उतारते देखा। शव को उतराता देख बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। घटना की जानकारी होने से आस पास के लोग व राहगीर इकट्ठा हो गए। राहगीरों ने शव को तलैया से बाहर निकाला। पहचान होने पर मृतक किशोर के घर लोगों ने सूचना दी सूचना पर परिजन घटना स्थल पर आ गए और शव को अपने साथ ले गए मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दोपहर दो बजे घर पर खेल रहा था इसके बाद ही निकला होगा। मृतक अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था, व नगर के एक विद्यालय मे कक्षा तीन में पढ़ता था। मृतक के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
