उत्तर प्रदेश कौशाम्बी पीपरी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए 03 भाईयों की डूबने से हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की मदद शवों को किया गया बरामद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस | ( शशी भूषण की खास रिपोर्ट कौशाम्बी)


( पीपरी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए 03 भाईयों की डूबने से हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की मदद शवों को किया गया बरामद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस )
कौशाम्बी पिपरी क्षेत्र के सेउढ़ा घाट पर शुक्रवार दोपहर को यमुना में स्नान करने गए दो सगे भाई और एक चचेरे भाई अपने एक अन्य साथी के साथ स्नान करते समय युवक नदी में डूब गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को बाहर निकाला लेकिन तीन की मौत हो गई काफी प्रयास के बाद एक किशोर को बचा लिया गया। नदी में तीन युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई बचाव एवं राहत कार्य शुरू हो गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंची जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के सेवड़ा गांव निवासी फूलचंद और लालचंद्र दो सगे भाई हैं शुक्रवार को लालचंद के दो बेटे मोहित 20 वर्ष और रोहित 22 वर्ष अपने चचेरे भाई सूरज उम्र 18 वर्ष और एक साथी निकेश उम्र 18 वर्ष के साथ यमुना नदी में स्नान करने गए थे इसी बीच एक युवक के डूबने पर तीनो युवक उसे बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन इसी बीच बहाव तेज होने से चारो युवक नदी में डूबने लगे मामले की जानकारी होने पर थाना पुलिस गोताखाेरों के साथ पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक को जीवित बाहर निकाल लिया क्या लेकिन तीन युवक की मौत हो गई मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों में भी मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक सेऊढ़ा गांव निवासी लालचंद और फूलचंद सगे भाई है। लालचंद के दो बेटे 22 वर्षीय रोहित, 20 वर्षीय मोहित, चचेरे भाई 18 वर्षीय सूरज पुत्र फूलचंद और गांव के ही निकेश पुत्र श्याम बाबू के साथ दोपहर लगभग एक बजे यमुना नहाने गए। निकेश ने बताया कि सूरज अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा।उसे बचाने के लिए रोहित, मोहित और वह भी गया। रोहित और मोहित भी डूब गए, जबकि उसे कुछ लोगों ने बचा लिया। गोताखाेरों द्वारा लगभग तीन बजे तक तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया। घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
