कौशाम्बी थाना चायल तहसील क्षेत्र में माता मांती नर्सिंग होम के डाक्टरों की लापरवाही से महिला की हुई मौत परिजनों ने लगाया गम्भीर आरोप। ( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट)

( थाना चायल तहसील क्षेत्र में माता मांती नर्सिंग होम के डाक्टरों की लापरवाही से महिला की हुई मौत परिजनों ने लगाया गम्भीर आरोप )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज चंदवारी तिराहा पर संचालित माता मान्ती नर्सिंग होम अस्पताल में कथित डॉक्टर की लापरवाही से फिर एक महिला मरीज की मौत हो गयी है बुखार के चलते शनिवार को परिजनों ने महिला फूलवती को अस्पताल में भर्ती करा कर रकम जमा किया था हालत जब गंभीर हुई तो परिजनों से और रुपए की डिमांड की गयी परिजन रुपए की व्यवस्था करने गए तो डॉक्टर ने मरीज को अस्पताल के बाहर फेंक दिया जिससे तेज धूप में महिला मरीज की तड़प तड़प कर मौत हो गई है जब मरीज के परिजन वापस लौटे तो देखा की महिला अस्पताल के बाहर पड़ी है डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से बाहर फेंक दिया है उसके बाद जिंदगी बचाने की उम्मीद से परिजन मरीज को आनन-फानन में लेकर कसिया अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने बताया की मरीज की पहले मौत हो चुकी है नर्सिंग होम के कथित चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है स्वास्थ्य विभाग के नकारा सिस्टम के चलते थाना कोखराज क्षेत्र के चंदवारी तिराहा मूरतगंज पर कथित डॉक्टर चैन सिंह का बेसमेंट मे माता मान्ती नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के कई वर्षों से चल रहा है जहां मरीजों को जिंदगी कम मौत अधिक मिल रही है मरीजों की मौत के चलते कई बार सुर्खियो में यह नर्सिंग होम रहा है नोडल अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर वापस चले जाते हैं जिससे मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी है बताया जाता है कि इस अस्पताल में अब तक कई मरीजों की मौत हो चुकी है अस्पताल संचालक के पास मरीजों के इलाज करने का लेखा-जोखा भी नहीं है अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम पर नकारा स्वास्थ्य विभाग मेहरबान है |

 

Back to top button
error: Content is protected !!