उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद में भीषण गर्मी के मौसम के दृष्टिगत रोटी बैंक के पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया सार्वजनिक शीतल जल प्याऊ | ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( नगर शिकोहाबाद में भीषण गर्मी के मौसम के दृष्टिगत रोटी बैंक के पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया सार्वजनिक शीतल जल प्याऊ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की अत्यंत आवश्यकता है। प्याऊ के अभाव में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही थी। इस परेशानी को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होटल ग्रीन पार्क
एंव रोटी बैंक के पदाधिकारियों द्वारा नगर में शीतल प्याऊ लगाने का निर्णय लिया। यह बात शिकोहाबाद रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉ अजय आहुजा ने शीतल जल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर कही। जिसमें नगर के मैनपुरी चौराहे, एटा चौराहा, सुभाष तिराहा, आहुजा हॉस्पिटल पर आजकल में प्याऊ शुरू कर दी जाएगी। वहीं रविवार को एटा रोड स्थित रोटी बैंक पर चेयरमैन रानी गुप्ता ने प्याऊ का फीता काट कर व राहगीरों को पानी पिलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन रानी गुप्ता ने कहा कि इस बदलते मौसम में अभी इस समय इतनी भीषण गर्मी हो गयी है। वहीं राहगीर पेयजल के लिए तरस रहे है। हर व्यक्ति को इस गर्मी में पेयजल मिले इसलिये प्याऊ लगाई गयी है। यह सराहनीय कार्य किया है। वहीं पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने कहा कि दोपहर के समय बाजार में जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों का जब कंठ सूखता है तो वह पानी तलाशते हैं लेकिन न मिलने पर उन्हें पानी की बोतल या पाउच खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। अब यह समस्या देखने को नहीं मिलेगी। रोटी बैंक के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में बाजार में आने वालों को पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं हर जगह उनके लिए पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक जगहों पर लोगों को इसी तरह से प्याऊ की सुविधा मुहैया कराई जाए। इस अवसर पर होटल ग्रीन पार्क के प्रबंधक मनोज गुप्ता, संजीव आहूजा, अंकुर वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सोनी गंभीर, श्यामवीर सिंह राठौर, रोटी बैंक के मीडिया प्रभारी हरचरण सिंह चन्नी, वरुण सिंघल, शीलेंद्र जैन, राजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
