बुलंदशहर थाना अरनिया व खुर्जा पुलिस द्वारा चेकिंग को मोटरसाइकिल सवार वांछित अभियुक्त की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त सहित पत्नी को किया गया गिरफ्तार। ( अकरम खान की खास रिपोर्ट )


( थाना अरनिया व खुर्जा पुलिस द्वारा चेकिंग को मोटरसाइकिल सवार वांछित अभियुक्त की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त सहित पत्नी को किया गया गिरफ्तार )
बुलंदशहर थाना अरनिया व खुर्जा देहात पुलिस जनपद मे तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19.06.2023 को थाना अरनिया व थाना खुर्जा देहात पुलिस मुखबिर की सूचना पर दशहरा फ्लाईओवर के पास चैंकिग कर रही थी कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक सामने से आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा बाइक को रुकने का ईशारा किया तो बाइक सवार द्वारा बाइक को मोड़कर तेजी से पीछे की तरफ भागने का प्रयास किया तभी बाइक डिवाइडर से टकरा कर गिर गई। अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान 1.अरूणचन्द उर्फ आलोक जाटव पुत्र रामचन्द निवासी ग्राम सिया खास थाना जवां जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.06.2023 को थाना अरनिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति राजेश चौहान द्वारा थाना अरनिया पर सूचना दी गई कि एक मजदूर जो पिछले कुछ दिनों से उनके खेत पर काम कर रहा था तथा उनके साथ ही उनके घर पर रह रहा था। वह उनके 7 वर्षीय पुत्र को लेकर चला गया है इस संबंध में थाना अरनिया पर मुअसं- 137/23 धारा 364ए/407 भादवि पंजीकृत किया गया था और घटना के अनावरण हेतु चार टीमों को गठित कर लगाया गया था। इस घटना के क्रम में आज दिनांक 19-06-2023 को अभियुक्त अरूणचन्द उर्फ आलोक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह वादी राजेश चौहान के 7 वर्षीय बेटे को फिरौती के लिए अपहरण कर ले गया था। इसने जिस दिन अपहरण किया था उसी दिन जनपद अलीगढ़ में चंडौस गांव में बाजरे के खेत में लेजाकर बच्चे की हत्या कर दी थी। अभियुक्त की पत्नी इस घटना में अभियुक्त के साथ सम्मिलित रही है जिसकी निशानदेही पर जनपद अलीगढ़ में बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आई है कि वर्ष-2016 में अभियुक्त द्वारा थाना छतारी क्षेत्र में इस तरह की एक घटना कारित की गयी थी जिसमें इसे आजीवन कारावास से दंडित किया गया था। उक्त आदेश को मा0 उच्च न्यायलय द्वारा रद्द कर दिया गया था जिसके बाद वह जेल से छुट गया था। अभियुक्त की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- अरूणचन्द उर्फ आलोक जाटव पुत्र रामचन्द निवासी ग्राम सियाखास थाना जवां जनपद अलीगढ़।
2- रजनी पत्नी अरूणचन्द उर्फ आलोक निवासी उपरोक्त ।
बरामदगी-
1- 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
2- 01 मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्लस ( C-51-425)
अभियुक्त अरूणचन्द उर्फ आलोक का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं- 137/23 धारा 364ए/407 भादवि थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-124/16धारा379,364ए,302,201,41,102,323,504,506,452,307भदाविथाना छतारी बुलन्दशहर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना अरनिया)-
1. श्री यज्ञदत्त शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना अरनिया।
2. निरीक्षक अपराध श्री चन्द्रवीर सिंह
3. उ0नि0 श्री आनन्द लाक्षाकार
4. है0का0 सिद्धार्थ, का0 सुमित, का0 रविन्द्र प्रताप, का0 धर्मेन्द्र, का0 नीरज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना खुर्जा देहात)-
1. श्री दिनेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा देहात।
2. का0 पंकज राणा, का0 प्रवेश बैसला, का0 सौरभ मलिक।
बुलंदशहर
