उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 230 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )


( थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 230 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफतार )
जनपद उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तहसील पुरवा प्रदीप कुमार मौर्य, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 बीघापुर व स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना मौरावां के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत ग्राम अकोहरी व ठकुराईनखेडा में मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 02अभियुक्तो को 230 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.सूर्यपाल पुत्र स्व राम रतन
निवासी ठकुराईनखेडा
2. चंद्रपाल पुत्र मंगली
निवासी अकोहरी थाना मौरावां
को गिरफ्तार करते हुए थाना मौरावां जनपद उन्नाव में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )
