उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के मौसम के दृष्टिगत विद्धत समस्यायों को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट अधिशासी अभियंता )
( वाइट भारती उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी )
( नगर शिकोहाबाद क्षेत्र में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के मौसम के दृष्टिगत विद्धत समस्यायों को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है साथ ही इस विद्युत अव्यवस्था के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है साथ ही जनता के लिए उसके जीवन का भी खतरा बना हुआ है जिसके लिए विद्युत विभाग पूरी तरह जिम्मेदार है ।विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार अत्यावश्यक है जो निम्न है
1-नगर में विद्युत तार व्यापारियों की दुकानों , घरों से काफी नीचे गुजर रहे हैं हाईटेंशन तार भी व्यापारियों के संस्थान के ठीक ऊपर से ही गुजर रहे हैं जो कि कल माधव इलेक्ट्रॉनिक्स पक्का तालाब के यहां पर अग्निकांड का कारण बनी और व्यापारी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ अतः इन झूल रहे विद्युत तारों को ठीक प्रकार से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है तत्काल दुकानों और मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों को वहां से हटाया जाए
2-विद्युत चेकिंग के नाम पर विद्युत विभाग ने खुलेआम असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रखा है यह चेकिंग के नाम पर उगाही करते हैं जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता प्रतीत होती है। विद्युत चेकिंग करने वाले व्यक्ति अधिकृत व्यक्ति हो उनके पास उनका अपना पहचान पत्र साथ में रहना अत्यावश्यक है
3-विद्युत विभाग की विद्युत सप्लाई इतनी भीषण गर्मी में भी निरंतर नहीं हो रही है भारी कटौती की जाती है जब कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेश हैं कि बिजली निरंतर दी जानी चाहिए ।अतः इस भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई की निरंतरता सुनिश्चित की जाए साथ ही यदि कोई विद्युत व्यवधान है तो उसकी पूर्व सूचना प्रसारित करने का कष्ट करें
4-माधव इलेक्ट्रॉनिक्स पक्का तालाब की दुकान में जो भयंकर अग्नि कांड हुआ है वह विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है ।हाई वोल्टेज के विद्युत तार उनके दुकान के ऊपर से गुजर रहे थे इन तारों को हटाने के लिए व्यापारी ने कई बार अधिकारियों से निवेदन किया परंतु उनके कान पर जूं नहीं रेंगी और इस विद्युत तार के टूटकर गिरने के कारण लाखों रुपए का व्यापारी का नुकसान हुआ है हमारा सीधा सीधा आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है अतः हम मांग करते हैं कि व्यापारी माधव इलेक्ट्रॉनिक्स की आर्थिक नुकसान की भरपाई विद्युत विभाग/सरकारी विभाग के द्वारा की जानी चाहिए
इस अवसर पर उपस्थित लोगों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जौनू प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार बागोरिया जिला महामंत्री ध्रुव कुमार आचार्य जिला उपाध्यक्ष सम्रत अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता नगर महामंत्री मनीष अग्रवाल नगर सचिव जितेंद्र उर्फ जीतू नगर उपाध्यक्ष अंकित नेताजी नगर युवा अध्यक्ष अंकित गुप्ता राकेश अग्रवाल एडवोकेट सुमित अग्रवाल नगर कोषा अध्यक्ष आलोक अग्रवाल माधव रेडियो इत्यादि लोग रहे उपस्थित |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
