उत्तर प्रदेश महोबा झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर तेज रफ्तार आ रही सवारियों से बस साइकिल सवार को बचाने में जा टकराई पेड़ से लगभग 17 यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल मच गई चीख-पुकार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( महोबा झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर तेज रफ्तार आ रही सवारियों से बस साइकिल सवार को बचाने में जा टकराई पेड़ से लगभग 17 यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल मच गई चीख-पुकार )

त्तर प्रदेश महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ।झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रेलवे पुल के पास सवारियां भरकर दिल्ली जा रही महोबा डिपो की बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।बस से टकराकर साइकिल सवार भी लहूलुहान हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के बुधवार दोपहर महोबा डिपो की बस लगभग 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी।शहर से दो किलोमीटर आगे हाईवे पर महोबा-खजुराहो रेललाइन पुल के पास अचानक बीच सड़़क पर साइकिल सवार के आने से बस ड्राइवर संतुलन खो बैठा।बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी के सिर तो किसी के हाथ में गंभीर चोटें आईं ।बस से टकराकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में बस सवार भरवारा निवासी अजय, उसकी पत्नी खुशबू, पनवाड़ी निवासी सौरभ, लिधौरा निवासी वनमाली, लवकुशनगर निवासी अच्छेलाल, उसकी पुत्री रेशमा, सिजहरी निवासी लक्ष्मण, उसकी पत्नी चंदा, सूपा निवासी नृपत, उसके दो पुत्र गोविंददास व भगवानदास, बछौन एमपी निवासी पप्पू, उसकी पत्नी चंदा, पुत्र अनमोल और राजनगर निवासी सफीना, पुत्री शाइस्ता व पुत्र रूबेल शामिल हैं।इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बस ड्राइवर जाकिर अली ने बताया कि दुर्घटना के समय बस की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा थी। साइकिल सवार को बचाने में दुर्घटना हुई।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!