उत्तर प्रदेश आगरा बाह कस्बा जरार में उपजिलाधिकारी द्वारा नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)

 

( आगरा बाह कस्बा जरार में उपजिलाधिकारी द्वारा नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन )

आज पूरी दुनिया योगा दिवस मना रही है, क्या योग को हम अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं कर सकते हैं!! अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर योगा स्थल जरार बाह के बीच धौवई के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर आश्रम पर आज हमारे योगा एक्साइज प्रोग्राम में मुख्य अतिथि एसडीएम बाह श्री कृष्ण नंद तिवारी जी उपस्थित रहे, योगा परिवार ग्रुप की तरफ से योग गुरु राधेश्याम गुप्ता जी ने एसडीएम सर का शोल एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान किया, और योगा परिवार के सदस्यों ने योग गुरु श्री राधेश्याम गुप्ता जी का शौल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया, योग गुरु ने सभी का आभार व्यक्त किया।। योग गुरु राधेश्याम गुप्ता जी ने बताया, योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक साधन भर नहीं बल्कि कहीं इससे अधिक है, योग तन. मन. एवं मनुष्य की विचारधाराओं को स्थापित करने का एक माध्यमिक साधन है। अतः योग को अपने नित्य जीवन में अपनाएं। और अच्छा स्वास्थ्य पाएं। आज योगासन में योग गुरु राधेश्याम गुप्ता, मीडिया प्रभारी किताब सिंह वर्मा, महेश वर्मा नेताजी, अशोक कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र शर्मा, रामजी लाल गुप्ता, रमाकांत शर्मा, राजेश पान्डे शिक्षक, मोहित शर्मा शिक्षक, आकाश मिश्रा, रामवीर पहलवान, सुरेन्द्र सिंह, गजेंद्र मुनीम, लाल किशन फौजी, कमलेश वर्मा शिक्षक, शिव चरन, अशोक कुमार, हरिओम शर्मा, लक्की गुप्त, रामनिवास सेक्रेटरी, रामअवतार शर्मा, पंकज वर्मा, विजय राय आदि योगासाथी उपस्थित रहे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!