उत्तर प्रदेश इटावा सांसद द्वारा प्रदर्शनी पंडाल में नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन । ( मोहम्मद इरफान खान की खास रिपोर्ट )

( इटावा सांसद द्वारा प्रदर्शनी पंडाल में नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन  )

उत्तर प्रदेश इटावा मुख्य अतिथि सांसद प्रो. डॉ. रामशंकर कठेरिया की उपस्थिति में आज नुमाइश पंडाल प्रांगण में नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया भी मौजूद रहीं। मा0 सांसद जी ने कहा कि योग हमारे देश के प्राण के रूप में प्राचीन काल से चल रहा है ,योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही आत्मा भी स्वस्थ रहती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ऋषि मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था। जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो तमाम शारीरिक बीमारियों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके द्वारा आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को अग्रणी रखना है समाज को स्वस्थ रखना है तो प्राचीन परंपरा योग की तरफ जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा, मजबूत सामाज एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सदर विधायक श्रीमती भदौरिया ने कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। योग की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ लोकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ,जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत , जिला विकास अधिकारी दीनदयाल सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व जनपद के स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!