उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल क्षेत्र अन्नतराम टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पाइपों के अंदर लाई जा रही 3015 पाऊच अवैध शराब व गाड़ी किया गया बरामद गाड़ी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर हुआ फरार जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( अजीतमल क्षेत्र अन्नतराम टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पाइपों के अंदर लाई जा रही 3015 पाऊच अवैध शराब व गाड़ी किया गया बरामद गाड़ी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर हुआ फरार जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल गुरुवार की रात अजीतमल स्थित अनंतराम टोल प्लाजा के पास इटावा की ओर से प्लास्टिक के पाइप लेकर आ रही एक पिकप को जीएसटी अधिकारियों ने रोका तो उसका चालक पिकप छोड़ कर भाग गया। तलाशी लेने पर पाइप के अंदर से राजस्थान ब्रांड की शराब मिली। जिसके बाद उस पिकप को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार की रात अनंतराम टोल प्लाजा के पास जीएसटी अधिकारी अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इटावा की ओर से आ रही एक पिकअप लोडर को चेकिंग के लिए टीम ने रोकने का इशारा किया। तो चालक पिकप छोड़ कर भाग गया। तलाशी लेने पर पिकअप में लोड प्लास्टिक के पाइपों में पीछे से लगी कैप और उस पर ढकी बोरी को हटाकर चेक किया । तो उसमें रेपर बंद पाउच नजर आए। पाइप को उठाकर खाली किया तो उसमे से शराब के पाउच नीचे गिरने लगे। जिसकी सूचना अनन्तराम चौकी पुलिस को दी।संबंधित मामले में अनंतराम चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि राजस्थान राज्य में बिकने वाली रॉयल क्लासिक व्हिस्की का रेपर लगी शराब के पाउच अवैध रूप से पिक अप लोडर पर प्लास्टिक के पाइपों में छुपाकर ले जाए जा रहे थे। चेकिंग को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है। नंबर प्लेट से चेसिस नंबर मैच नहीं कर रहा है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब ले जाई जा रही थी। 125 प्लास्टिक के पाइपों में 3115 क्वार्टर (180ml प्रति) बरामद हुए है। आबकारी विभाग को सूचना देते हुए संबंधित मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पिक अप लोडर को सीज कर दिया गया है।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!