उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन ली सलामी एंव पुलिस लाईन का किया गया निरिक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन ली सलामी एंव पुलिस लाईन का किया गया निरिक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया तथा परेड के दौरान आने वाले अधि0/कमि0गणों को कमियों से अवगत कराते हुए उनमें सुधार करने हेतु निर्देशित किया व सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया तथा अनुशासित रहने हेतु परेड को ड्रिल कराकर शस्त्राभ्यास कराया। तथा डायल 112 की गाडियों की दंगा नियंत्रण उपकरणों की किट की चेकिंग की गई व रिस्पांस टाइम बेहतर करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान एसपी ने मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई व खाने की गुणवत्ता को परखा। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में अर्दली रूम किया गया जिसमें पुलिस लाइन मे हाजिरी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया जो भी कमियां पाई गई संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगणो को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए तथा पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन में स्टोर रूम में डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड आदि दंगा उपकरणों का निरीक्षण किया तथा उनके नवीनीकरण तथा सुधार हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । परेड/निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक औरैया समेत अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!