उत्तर प्रदेश औरैया भाग्यनगर आगामी संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और 10 अगस्त से प्रस्तावित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों से सहयोग की गई अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(  भाग्यनगर आगामी संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और 10 अगस्त से प्रस्तावित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों से सहयोग की गई अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया भाग्यनगर जुलाई माह में आगामी संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और 10 अगस्त से प्रस्तावित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एमडीए कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु भाग्य नगर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों का संवेदीकरण किया गया। दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गई। संचारो रोगों के नोडल अधिकारी , एसीएमओ डॉ राकेश सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और फाईलेरिया उन्मूलन में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है। गांवों में जन जागरूकता ले आकर सामुदायिक स्वास्थ्य की परिकल्पना को साकार करने में मदद करें। जनप्रतिनिधि होने के कारण गांवों में प्रधानों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जुलाई माह चलाया जाना है जिसे सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करें। साथ ही 17 जुलाई से 30 जुलाई तक दस्तक पखवाड़े के दौरान मच्छरों से बचाव और दवा सेवन के संदेश के साथ साथ मरीजों को ढूंढ कर उन्हें हाथीपांव प्रबन्धन की व्यवस्था से जोड़ना लक्ष्य है । उन्होंने बताया की जुलाई माह में प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े में पहली बार फाइलेरिया बीमारी को भी शामिल किया गया है। वर्ष 2027 तक इसके उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लक्षणयुक्त मरीजों को ढूंढने, समुदाय को जागरूक करने और सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के दौरान घर घर लोगों को दवा खाने के लिए तैयार करने में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। डॉ राकेश सिंह ने कहा कि संचारी रोगों से निपटने के लिए गांवों में साफ सफाई, जल जमाव के लिए प्रमुखता से कार्य करें। ग्राम पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, मनरेगा के कार्यों को प्रमुखता से क्रियान्वित कराए तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपनी सक्रियता के साथ-साथ टीम समन्वय रखते हुए लोगों में जन जागरूकता लाए। सामुदायिक स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता से ही संचारी रोग का नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने बताया की संचारी रोगों का मुख्य कारण मच्छर ही होते हैं। बारिश का मौसम आते ही मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में यह बीमारियां माहमारी की तरह फैलना शुरू हो जाती हैं। फाईलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया इनमें प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए ज़रुरत है की ग्राम प्रधान अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों, गांवों में जागरूकता अभियान, जागरूकता रैली व नाटक का मंचन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ मुनीश कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे, सहयोगी संस्था यूनिसेफ से सुबोध कुमार, पीसीआई से सुनील कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह एवम ग्राम सचिव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!