उत्तर प्रदेश औरैया मां ज्वाला देवी मंदिर में न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट) ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया मां ज्वाला देवी मंदिर में न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में )

उत्तर प्रदेश औरैया रुरुगंज कस्बा के माँ ज्वाला देवी मंदिर पर न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वावधान में 51 सर्वजातीय कन्या विवाह महायज्ञ में शुक्रवार को 16 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने के लिए एक दूजे का हाथ थामा कार्यक्रम के दौरान 16 जोड़ो ने एक-दूजे का हाथ थामा। इस दौरान न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन व माँ ज्वाला देवी मंदिर कमेटी द्वारा पूरी विधि विधान से कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। विवाहोत्सव कार्यक्रम में 12 विवाह हिन्दू धर्म, 2 बौद्ध धर्म व 2 मुस्लिम धर्म से पूरे हुए।नवदंपति को विवाह के बाद दहेज के रूप में सामान भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में सिमरन संग रुद्र सिंह, रुखसाना वानो संग मो अल्ताफ, निशा संग अतुल, अनन्या संग नीलेश, अर्चना संग प्रमोद, पिंकी देवी संग रंजीत, जूली संग मनोज शाक्य, अनुपम देवी संग आशीष, लक्ष्मी कुमारी संग रोहित, पूजा शाक्य संग दीपक कुशवाह, रूबी संग प्रवेश, शीला देवी संग इंद्रजीत, नीतू देवी संग सुनील,सीमा संग रवि, इशरत बानो संग शैलेश, मुस्कान संग प्रमोद ने एक-दूजे का हाथ थाम लिया।कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शंकर पोरवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि समाज मे दहेज रहित विवाह तथा दिखावे से बचा जा सकता है।साथ ही जिस गरीब परिवार के पास अपनी कन्या की शादी कराने में असमर्थ है, ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का कर्तब्य है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!