प्रयागराज देश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्‍याकांड को 120 बाद भी नहीं लगे,शाइस्‍ता और गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट)

( देश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्‍याकांड को 120 बाद भी नहीं लगे,शाइस्‍ता और गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ )

प्रयागराज देश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े हुआ।इस हत्याकांड में उमेश पाल के दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे।उमेश पाल हत्‍याकांड को आज 120 द‍िन पूरा हो गया।हत्याकांड का सबसे मुख्‍य आरोपी माफिया अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्‍ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम पुल‍िस और स्पेशल टास्क फोर्स की पकड़ से दूर हैं।पुल‍िस को कई बार गुड्डू मुस्लिम की लोकशन म‍िली, लेकिन शाइस्‍ता का हत्‍याकांड के बाद से कोई पता नहीं है। बेटे और पत‍ि की मौत के बाद भी शाइस्ता नजर नहीं आई।

( शाइस्‍ता की तलाश में गांव-गांव पुलिस ने छानी खाक )

माफिया अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्‍ता परवीन की तलाश में कई ज‍िलों की पुल‍िस के साथ यूपी एसटीएफ भी लगी हुई है।प्रयागराज, कौशांबी सह‍ित आसपास के सभी ज‍िलों में जहां अतीक या शाइस्‍ता का कोई र‍िश्‍तेदार भी रहता था वहां भी पुल‍िस ने तलाशी ले चुकी है,लेक‍िन शाइस्‍ता का कहीं कोई पता नहीं चला। उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद से शाइस्‍ता फरारी काट रही है।शाइस्ता 50 हजार की इनामिया है।अतीक के बेटे असद के एनकाउंट के बाद पुल‍िस को लग रहा था क‍ि शाइस्‍ता आएगी,लेक‍िन वो नहीं आई। इतना ही नहीं अतीक और अशरफ की हत्‍या के बाद भी शाइस्‍ता नजर नहीं आई।

( बमबाज गुड्डू मुस्लिम पुलिस के लिए बना रहस्य )

उमेश पाल हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज में बम बरसाते हुए दिखाई देने वाला गुड्डू मुस्लिम पुल‍िस के ल‍िए रहस्य बन गया है। उमेश पाल हत्याकांड के 120 द‍िन बाद भी गुड्डू मुस्लिम के असली नाम और पते पर संशय है।गुड्डू मुस्लिम मूल रूप से प्रयागराज में शिवकुटी का रहने वाला है,लेकिन हाल ही में अफवाह उड़ा दी गई कि वह सुल्तानपुर में गोसाईगंज का मूल निवासी है।

( एक लोकेशन पर कभी नहीं ट‍िका शात‍िर गुड्डू मुस्लिम )

उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम झांसी में कुछ दिन रुकने के बाद मेरठ गया। इसके बाद मेरठ से दिल्ली गया था। एसटीएफ का शिकंजा कसता हुआ देखकर दिल्ली और अजमेर में भटकने के बाद गुड्डू मुस्लिम दक्षिण भारत चला गया। कुछ समय कर्नाटक में रुकने के बाद ओडिशा के बारगढ़ और पुरी में रहा।अब गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ भाग गया है। एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि गुड्डू मुस्लिम ने अपना हुलिया काफी बदल लिया है।ऐसा पता चल रहा है कि गुड्डू मुस्लिम ने मूंछ हटा दी है और कपड़े भी अलग ढंग के पहन रहा है। एसटीएफ जब लोकेशन पर पहुंचती है तो गुड्डू मुस्लिम कहीं और निकल चुका होता है।

( 24 फरवरी की शाम को उमेश पाल और सुरक्षाकर्म‍ियों को मारी थी गोल‍ियां )

बसपा व‍िधायक राजू पाल हत्‍याकांड के मुख्य गवाह पेशे से वकील उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोल‍ियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।हत्‍यारों ने उमेश पाल के साथ दो सुरक्षाकर्मियों को भी मार दिया था। पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

( हमले में उमेश पाल और दोनों सुरक्षाकर्म‍ियों की हुई थी मौत )

24 फरवरी की शाम को उमेश पाल जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने पहले तो उनकी कार पर गोलियां चलाईं। उसके बाद जब उमेश पाल अपने सुरक्षाकर्मी के साथ घर की ओर भागे, तो बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक कई बम फेंके। इसके बाद हत्‍यारे मौके से फरार हो गए। उमेश पाल व दोनों सुरक्षा कर्म‍ियों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी संदीप मिश्रा की मौत हो गई थी। दूसरे द‍िन सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह की लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

( उमेश पाल हत्‍याकांड में पुल‍िस ने लगभग 20 लोगों के ख‍िलाफ दर्ज की थी र‍िपोर्ट )

उमेश पाल हत्‍याकांड में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता परवीन,भाई और पूर्व विधायक माफिया अशरफ, बेटे असद समेत लगभग 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इनमें असद (एनकाउंटर में ढेर), सदाकत, अरमान, विजय चौधरी उर्फ उस्मान (एनकाउंटर में ढेर), अरबाज (एनकाउंटर में ढेर), साबिर, कैस अहमद (ड्राइवर, फिलहाल जेल में है), राकेश (हथियार और पैसे बरामद हुए), अरशद कटरा, नियाज (रेकी करने वाला), इकबाल अहमद (रेकी करने का आरोप‍ित), शाहरुख, (अतीक का नौकर जिसे जेल भेजा जा चुका है), डॉक्टर अखलाक और उसकी पत्नी (अतीक की बहन और बहनोई) भी शामिल हैं। इसके अलावा माफ‍िया अतीक अमहद के चारों बेटे और कुछ अज्ञात लोगों का भी नाम एफआईआर में दर्ज है। इसमें से कुछ का एनकांउटर हो चुका है और अतीक और अशरफ की हत्‍या हो चुकी है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!