झांसी थाना बड़गांव क्षेत्र भैंसें को दबंगों ने कुल्हाड़ी मारकर किया घायल ग्रामीणों में भारी आक्रोश प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार । ( सत्येंद्र कुमार की खास रिपोर्ट झांसी )

 

( थाना बड़गांव क्षेत्र भैंसें को दबंगों ने कुल्हाड़ी मारकर किया घायल ग्रामीणों में भारी आक्रोश प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार )

झांसी जनपद के थाना बड़ागांव अंतर्गत ग्राम गंगावली पोस्ट रंनगुवा थाना बड़ा गाँव में पूरे गाँव समाज कि सहमती से भैंसों के गर्भाधान के लिए एक पड़ा (भैंसा)गाँव में रखा गया था । खरारी मिश्रा पुत्र सीताराम मिश्रा ने कुल्हाड़ी मार कर भैंसा को घायल कर दिया वही गांव के व्यक्तियों द्वारा आरोप लगाया कि खरारी मिश्रा गांव में दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह ग्राम समाज में कारस देव बाबा का मंदिर है जिस पर वह कब्जा किए हुए हैं और गांव के लोगों को पूजा भी नहीं करने देते हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं की कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करेगा लेकिन यह व्यक्ति खरारी मिश्रा योगी सरकार को ठेंगा दिखा रहा है और कहता है कि गांव के लोगों से कि आप जहां चाहे शिकायत कर लो हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार यादव उर्फ लाला यादव सहित कई ग्रामीणों ने थाना बड़ागांव में लिखित रूप से की है, अब देखना यह है ऐसे दबंग व्यक्ति के ऊपर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है |

Back to top button
error: Content is protected !!