उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अऩुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अखिलेश उर्फ जालिम पुत्र रामब्रेश यादव निवासी नगला गुमानी थाना अरांव जिला मैनपुरी को पुरातन रोड शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 455/2023 धारा 3/25 आर्म्स पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम
1-अखिलेश उर्फ जालिम पुत्र रामब्रेश यादव निवासी नगला गुमानी थाना अरांव जिला मैनपुरी
1- एक अदद तमन्चा 315 बोर ।
2- 01 अदद जिन्दा कार0 315 बोर । अभियुक्त से बरामद
अभियुक्त अखिलेश उर्फ जालिम का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0स0 455/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।
2-मु0अ0स0 671/2018 धारा 379/411 भादवि थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।
3-मु0अ0स0 57/2020 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि थाना सिरसागंज फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
