उत्तर प्रदेश कानपुर थाना ग्वालटोली क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर युवती को मारपीट कर गम्भीर रूप से किया घायल परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( थाना ग्वालटोली क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर युवती को मारपीट कर गम्भीर रूप से किया घायल परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार )
उत्तर प्रदेश कानपुर ग्वालटोली थाना क्षेत्र में युवती को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। और हत्या करने का किया प्रयास। 15 टांके आने के बाद भी थाना ग्वालटोली,पुलिस ने आरोपियों को ना पकड़ा, ना ही उनके घर पर दबिश दी। और 323, 504 शिकायत लिखकर, के पीड़ित युवती को थाने से भगा दिया। और कहा कि जिन धाराओं में 7 साल, से कम सजा होती है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं करती है।लेकिन पड़ोसियों को यह बात पता चली, कि पुलिस उनको नहीं पड़ेगी। तो उन लोगों ने आज फिर युवती के घर पर, घुसकर धमकी दे डाली। अगर अब दोबारा थाने गई ,तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। इसी दौरान ग्वालटोली थाना क्षेत्र, में रहने वाली पम्मी, ने मीडिया से गुहार लगाई थी। पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही है। साथ युवती की नानी का भी हाथ तोड़ दिया। अब देखना यह है कि क्या पुलिस प्रशासन, इन आरोपियों पर क्या कार्रवाई करता है।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )
