मेरठ थाना खरखौदा क्षेत्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से दो लोगों की किया सामूहिक दुष्कर्म विडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी पीड़िता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना खरखौदा क्षेत्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से दो लोगों की किया सामूहिक दुष्कर्म विडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी पीड़िता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार  )

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता न्याय के लिए थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन होनहार पुलिस ने उसकी एक न सुनी।पीड़िता ने थाने पर सुनवाई न होने पर एसएसपी ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाई है।एसएसपी के आदेश पर लापरवाह पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि खरखौदा थाना क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में पीड़ित महिला स्टाफ नर्स है। पीड़ित महिला के मुताबिक कॉलेज में ही किसी बहाने से टिंकू और हरेंद्र नाम के दो स्टाफ के व्यक्तियों ने उसे ऊपर बुलाया,जिसके बाद जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।इतना ही नहीं मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया।वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने कई बार अलग-अलग होटल में दुष्कर्म किया और अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता महिला के मुताबिक पिछले कई दिनों से वह इंसाफ की आस में दर-दर भटक रही है,लेकिन थाना स्तर से इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया और अब एसएसपी कार्यालय में भी वह दूसरी बार अपनी शिकायत लेकर आई है।इस बार एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बरहाल पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है |

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!