उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने फिरोजाबाद जिले में जारी की 30 प्रत्याशियों की संशोधित सूची हुई जारी | ( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने फिरोजाबाद जिले में जारी की 30 प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मीडिया को संबोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ये निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत के प्रत्याशी घोषित करेगी, उसी क्रम में जिला फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव के दिशा निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के संगठन, फ्रंटल के चारों संगठन और सभी फ्रंटल संगठनों, पूर्व एमएलसी, एमएलसी, पूर्व विधायक, सभी गणमान्य नागरिक सपा कार्यकर्ता आदि से राय मशविरा करके 33 वार्डो में गहन अध्ययन करके सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ सपा के समर्थित प्रत्याशी घोषित करने की संशोधित सूची जारी कर रहे हैं इससे पहले भी घोषित कर रहे थे लेकिन आरक्षण के बदलाव के कारण संशोधित सूची जारी कर रहे हैं जिसमें 30 नामों की घोषणा कर रहे हैं जो समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी होंगे। वार्ता के दौरान सपा एमएलसी डॉ दिलीप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे
( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
