उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में (महिला सशक्तिकरण) के 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत समस्त थानों व स्कूलों में एंटीरोममियो टीम द्वारा छात्र छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र छात्राओं/महिलाओं को किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में (महिला सशक्तिकरण) के 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत समस्त थानों व स्कूलों में एंटीरोममियो टीम द्वारा छात्र छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र छात्राओं/महिलाओं को किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्यालणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित एण्टीरोमियों स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायतभवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, मेलों आदि में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर व नुक्कड नाटक के जरिये महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साईबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2023 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शाक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चियों तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबन्धित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिये जागरूक किया गया महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विभिन्न हेल्प लाइन सेवाओं यथा- (1076 मा0 मुख्यमंत्री, हेल्पलाईन,1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 1930 साईबर अपराध हेल्पलाईन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाईल्ड पावर हेल्पलाईन, 1078, 112,181) इत्यादि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!